News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: कांग्रेस नेता धनन्जय सिंह पहलवान, अजय जायसवाल, रतन मद्धेशिया संग कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 9, 2021  |  6:44 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: कांग्रेस नेता धनन्जय सिंह पहलवान, अजय जायसवाल, रतन मद्धेशिया संग कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विधान सभा खड्डा के कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शनिवार को जनसमस्याओं के खिलाफ डीएम को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन तहसीलदार खड्डा को सौंप कार्रवाई की मांग की। निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने देश व प्रदेश की सरकार पर अराजकता, भष्टाचार सहित कानून ब्यवस्था के ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए बदहाल सड़कों जैसे सोहरौना से सिसवा गोपाल, फटकदौना से एकडंगा रेगुलेटर, खड्डा रेलवे ढाला से भैसहां आदि मार्गों का निर्माण तत्काल कराने, क्षेत्र के किसानों का अत्यधिक वारिश होने से गन्ना, धान व केला के बर्वाद फसलों का मुआवजा सर्वे कराकर दिलाने, धान खरीद क्रय केन्द्रों को चालू कराने, खड्डा तहसील भवन का निर्माण तत्काल शुरु कराने सहित छितौनी से गोरखपुर तक चार जोड़ी पैसेन्जर डेमो ट्रेन चलवाये जाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार खड्डा कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को सौंप कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मांगो पर कार्रवाई न होने की दशा में 21अक्टूबर को खड्डा के सुवाष चौक पर कांग्रेसी नेता धनन्जय सिंह पहलवान व अजय जायसवाल की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी अफताब आलम, ब्लाक अध्यक्ष रतन जायसवाल, बरिष्ठ नेता अजय कुमार जायसवाल, धनन्जय सिंह पहलवान, अशोक सिंह, वाजिद अली, परशुराम यादव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking