खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के मदनपुर सुकरौली मंदिर के पास ड्रेन में एक मगरमच्छ के चहलकदमी से ग्रामीण भयभीत हो गए। मंदिर के समीप चल रहे यज्ञ स्थल पर इस दौरान अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ कर ताल में छोड़ दिया है।
मदनपुर सुकरौली गांव में मंदिर पर श्रीराम महायज्ञ चल रहा है। इसी बीच गुरूवार की देर रात बगल के ड्रेन में एक विशालकाय मगरमच्छ देख लोग भयभीत हो गए। इस दौरान कथा स्थल पर जुटी भीड़ में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह और आनंद सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी और टीम ने ग्रामीणों के प्रयास से मगरमच्छ को पकड़ बगल के दार्जीनिया ताल में मगरमच्छ को छोड़ दिया, इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…