News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ चीनी मिल का पेराई सत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 25, 2021  |  5:58 PM

1,232 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ चीनी मिल का पेराई सत्र WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा चीनी मिल में गुरूवार को पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन कर डोंगे में गन्ना डालकर किया गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

आईपीएल चीनी मिल खड्डा के प्रधान प्रबंधक कुलदीप सिंह ने गुरूवार को विधि विधान से कारखाने का पूजन कराया। तत्पश्चात उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय व ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने कांटे का पूजन कर वाहन चालक अमित यादव को उपहार देकर सम्मानित किया। इसके बाद धनंजय पुत्र हीरालाल निवासी हनुमानगंज पडरहवा का गन्ना तौल किया गया। अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया।

बताते चलें कि पिछले वर्ष चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ 27 नवम्वर को किया गया। वर्तमान सत्र का शुभारंभ दो दिन पूर्व किया गया है। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी भी थोड़ी देर बाद पहुंचकर डोंगे में गन्ना डाला। इस दौरान जिला महामंत्री विवेकानंद पाण्डेय, डायरेक्टर दयानिधि मणि त्रिपाठी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रद्युम्न तिवारी, पूर्व चेयरमैन मिठाई यादव, भाजपा नेता अखिलेश उपाध्याय, डबलू सिंह, जयहिंद मद्धेशिया, डिप्टी केन मैनेजर सविन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर अनील कुमार, चीफ केमिस्ट योगेश राठी, आईपीएल के मुन्ना सिंह, संदीप श्रीवास्तव, रामकेश्वर सिंह, आनंद सिंह, सुवोध कुशवाहा, विकास सिंह, कोमल जायसवाल, राजू गुप्ता, चन्द्रशेखर कुशवाहा, अनुराग प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking