News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्राथमिक विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिया राष्ट्र वाद का संदेश

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 18, 2022  |  8:12 AM

883 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्राथमिक विद्यालय में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिया राष्ट्र वाद का संदेश

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय फटकदौना हीरा छपरा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिवस बुधवार को बच्चों द्वारा भब्य तरिके से सांस्कृतिक मंचन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति देखकर लोगों ने खूब तारीफ की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

कार्यक्रम की शुरुआत में खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जया सिंह द्वारा बुके व बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर बच्चों द्वारा मां सरस्वती गीत, स्वागत गीत सहित विभिन्न मनोहारी प्रस्तुति की गई जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने सर्वप्रथम आजादी की महत्ता वह शहीदों के कुर्वानियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अविभावकों से संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान शिक्षा विभाग के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी)
संजय उपाध्याय, ग्राम प्रधान श्रवण कुशवाहा, समाजसेवी विजय कुशवाहा, पूर्व प्रधान प्रमोद खरवार, पप्पू यादव, बसरूद्दीन अंसारी, राम केवल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप कुमार, चन्द्रेश्वर गुप्ता, सुभाष खरवार, माधुरी देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking