खड्डा/कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल श्रीवास्तव की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को खड्डा के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल द्वारा ग्रामीण पत्रकारों के लिए किए गए संघर्षों की चर्चा करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ग्रामीण पत्रकारों के लिए सदैव लड़ते रहे और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जैसा मजबूत संगठन खड़ा कर ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट किया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, मण्डल सचिव अभिषेक शाही, वरिष्ठ पत्रकार एवं तहसील उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लल्लन गुप्ता, तहसील महामंत्री नत्थू विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संजय पाण्डेय, संगठन मंत्री प्रभात तिवारी, अजीत तिवारी, प्रेमप्रकाश यादव, दिवाकर प्रसाद, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे युवक…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…