News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: इंसेफ्लाइटिस से मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुई मौत,सांसद ने ढाढस बंधाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 1, 2021  |  6:43 PM

579 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: इंसेफ्लाइटिस से मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुई मौत,सांसद ने ढाढस बंधाया WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के रामपुर जंगल निवासी नर्वदा पाठक के इकलौते पौत्र अथर्व (4) वर्ष की इंसेफ्लाइटिस से मेडिकल कालेज में ईलाज के दौरान मौत की सूचना पर सांसद ने परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया। सासंद के सीएमओ कुशीनगर से वार्ता के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। गांव में साफ- सफाई एवम दवाओं का वितरण शुरू हो गया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

विकास खण्ड के रामपुर जंगल निवासी नर्वदा पाठक के इकलौते पौत्र आर्यन की बुखार आने पर परिजन सरकारी अस्पताल व पड़रौना के डाक्टरों को दिखाया गया। डाक्टरों ने बच्चे को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। तीन दिनों के इलाज के बाद जेई, एईएस से उसकी मौत हो गयी। परिजन इकलौते बच्चे के मौत को लेकर काफी गमगीन थे। सूचना पर गांव पहुंचे सांसद विजय कुमार दूबे ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी व ढाढस बंधाया। बच्चे की मृत्यु की रिपोर्ट देख इंस्फ्लाइटिस की पुष्टि होने पर सांसद ने सीएमओ की जमकर क्लास ली। सांसद विजय दूबे के कड़े रुख से जागा स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजकर फांगिग व क्लोरीन की गोली वितरित किया। साफ- सफाई के लिए सफाईकर्मियों की टीम लगाई गयी है। स्वास्थ्य टीम ने गांव के अन्य परिवारों के नवजात सहित छोटे बच्चों की ऊचित देखभाल रखने व पानी उबालकर ही पीने के गांव के लोगों को निर्देश दिए गये हैं। बुखार होने पर सीएचसी तुर्कहां में इलाज कराने की अपील किया है। प्रतिनिधि मण्डल में सांसद विजय कुमार दूबे के साथ डा. निलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र दूबे, निखिल उपाध्याय, संतोष दूबे सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking