News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: एमडीएम खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम को भेजा पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 1, 2022  |  9:15 PM

855 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: एमडीएम खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग, खण्ड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम को भेजा पत्र

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के 8 प्राथमिक/उ.प्रा. विद्यालयों का 94 दिवस हेतु छात्रों में प्रतिपूर्ति एवं मध्यान्ह भोजन बनवाने के लिए आवंटित खाद्यान्न गोदाम से नहीं मिलने पर बीईओ ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवंटित खाद्यान्न विद्यालयों को तत्काल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।

आपके लिए और..- ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर: तत्कालीन थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय की...

खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा हिमांशु सिंह ने एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय को भेजे गए पत्र में बताया है कि 94 दिवस हेतु छात्रों में प्रतिपूर्ति तथा मध्यान्ह भोजन बनवाने के लिए आवंटित खाद्यान्न आवंटन के बाद भी हाट गोदाम से वर्ष 2021 में प्राथमिक/उ.प्रा विद्यालय सूरजपुर को अक्टूबर से दिसंबर, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक मठिया बुजुर्ग को जुलाई से सितंबर, प्राथमिक/उच्च प्राथमिक मदनपुर सुकरौली को जुलाई से सितंबर, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर पड़रहवा को जुलाई से सितंबर, प्राथमिक विद्यालय ढ़ोलहा रामनगर को जुलाई से सितंबर, प्राथमिक विद्यालय सिसवा गोपाल को जुलाई से सितंबर, प्राथमिक विद्यालय सिसई दधीचि को अक्टूबर से दिसंबर का खाद्यान्न हाट गोदाम से उपलब्ध नहीं कराया गया है।

बताया गया है कि विपणन निरीक्षक से कई बार कहने के बाद भी आवंटित खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हुआ, जिसके फलस्वरूप विद्यालयों में एमडीएम का खाना बनाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। खंड शिक्षा अधिकारी ने एसडीएम से आवंटित खाद्यान्न ने विद्यालयों को तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वैगनआर कार से 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
वैगनआर कार से 131.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित
सोहसा मठिया उपकेंद्र से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में आपूर्ति 15 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर । सोहसा मठिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर में खराबी के…

सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज
सेवरही में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking