खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली निवासी 40 वर्षीय श्रीकांत सिंह उर्फ झमेला अपने गृह गांव मदनपुर सुकरौली से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जमीन पर लेटकर प्रस्थान कर दिए हैं। उन्हें देखने लोगों की भीड़ जुट रही है।
मदनपुर सुकरौली निवासी श्रीकांत सिंह ‘झमेला’ गांव से सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद जमीन पर लेटकर फिर सीधा होकर आगे बढ़ रहे हैं। इनके सहयोग में इनके सुपुत्र अनमोल उर्फ राम 14 वर्ष और अभिषेक उर्फ लक्ष्मण 12 वर्ष उनके यात्रा में साथ हैं। उनका अगला पड़ाव गोरखपुर मंदिर है, उसके बाद प्रस्थान करेंगे। उन्हें देखने लोगों की भीड़ जुट रही है। उनकी कठिन यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…