News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जगराते में रातभर देवी भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 30, 2021  |  2:16 PM

689 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जगराते में रातभर देवी भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के ग्रामसभा विशुनपुरा बुजुर्ग में बीती रात जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रोताओं ने देर रात तक भजन का आनंद लिया। प्रसिद्ध लोक गायक विपिन मधुर व उनकी टीम ने देवी गीतों व भजनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

भजन संध्या का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र ने फीता काटकर किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का सुझाव देते हुए कहा कि जिस सनातन धर्म में माँ पुत्र दीर्घ जीवन के लिए 36 घंटे निर्जल व्रत रखती हो उसके बच्चों को नशा करके अपने जीवन को बर्बाद करने का कोई हक नहीं यह उसके माँ के समर्पण का अपमान है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनूसूचित मोर्चा विजय कन्नौजिया, भाजयुमो भुजौली मण्डल अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, ग्रामप्रधान रामप्यारे कुशवाहा, पूर्व महामंत्री भोला यादव,अवधेश दुबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजेश अनमोल कुशवाहा व ग्रामसभा के युवाओं ने किया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking