News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं लोगों की फरियाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 17, 2022  |  8:58 PM

482 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं लोगों की फरियाद
  • गण्डक नदी के कटान से प्रभावित महदेवा गांव का विधायक, डीएम, एसपी ने लिया जायजा, दिए निर्देश

खड्डा/कुशीनगर। शनिवार को खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन विधायक खड्डा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुआ। हालांकि दिनभर बारिश की वजह से फरियादियों की संख्या काफी कम रही। तहसील दिवस में पहुंचने के पूर्व विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं के साथ बाढ़ से कटान की मार झेल रहे महदेवा गांव के कटान स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

शनिवार को खड्डा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित रहा। मौसम सुबह से ही काफी खराब रहा जिसकी वजह दिनभर बारिश होती रही। तहसील दिवस में फरियाद सुनने के पूर्व विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के साथ नारायणी नदी के कटान से प्रभावित महदेवा गांव में पहुंचकर कटान स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना। जिसमें बताया गया कि बीते एक पखवारे से नदी कटान नहीं कर रही है। उन्होंने हर हाल में गांव को सुरक्षित रखने, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर बाढ़ शरणालय में शरण लेने सहित कम्यूनिटी कीचन का तत्काल प्रवंध करने एवं लगातार स्थितियों पर नजर रखने की बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बाढ़ चौकियों को हमेशा सक्रिय रहने के निर्देश दिए। विधायक विवेकानंद पांडेय से नदी के कटान से खेती से प्रभावित ग्रामीणों ने पुनर्वास के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। महदेवा गांव का जायजा लेने के बाद विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल तहसील दिवस में पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व के 9 प्रार्थना पत्र, पुलिस के 6, राजस्व व पुलिस के संयुक्त 2, विकास के 3, व अन्य 6कुल मिलाकर 26 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें 3 मामलों का मौके से समाधान करा दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें लापरवाही कदापि क्षम्य नहीं होगी।

इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीओ संदीप वर्मा, ईओ देवेश मिश्र, बीडीओ विनीत यादव, अधिशासी अभियंता ए.के सिंह, एसडीओ मनोरंजन कुमार, प्रभारी निरीक्षक खड्डा दुर्गेश सिंह, हनुमानगंज रामसहाय चौहान सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking