खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी के खड्डा ब्लाक में मंगलवार को समीक्षा बैठक के बाद ग्राम प्रधानों ने आवास निर्माण में बालू कमी होने से विकास कार्यों में आ रही दिक्कतों को बताते हुए पत्र सौंपा।
ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास बनवाने के लिए तीन माह का समय निर्धारित है जबकि खड्डा क्षेत्र में सफेद बालू का टेण्डर नहीं होने से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बालू की किल्लत से जहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं वहीं आवास निर्माण कार्य को पूरा करने में समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्राम प्रधानों ने बालू की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
इस दौरान ग्राम प्रधान गणेश कुशवाहा, अवनींद्र गुप्ता, बलवंत मल्ल, जफिरून नेशा, गायत्री, अर्चना, राजू सिंह, अवधेश कुशवाहा, संतोष पासवान, राजमंगल कुशवाहा, जनार्दन, विजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति, अनिल चौधरी, मोतीलाल, सुरेश आदि दर्जनों ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…