खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी जंगल में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो लोगों की रिहायशी झोपड़ी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। रविवार की सुबह राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने में जुटी हुई है।
शनिवार को चन्द्रावती देवी व दुर्गावती का परिवार खाना खाकर घर में सो रहा था इसी बीच अज्ञात कारणों से लगी आग से दोनों लोगों की झोपड़ी व सामान जलकर राख हो गयी। घर के सदस्य भागकर किसी तरह अपनी जान बचाए।
इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, चौकी, विस्तर व घर में रखे सभी सामान जल कर राख हो गयी। शोर सुनकर जुटे गांव के लोगों ने आग को काफी प्रयास के बाद बुझाया। रविवार को भाजयुमो अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा की सूचना पर कानूनगो आरसी गुप्ता व लेखपाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने में जुटे हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…