खड्डा/कुशीनगर। कोविड़ -19 संक्रमण रोकने के लिए जांच व टीकाकरण का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। खड्डा विकास खण्ड के बरवारतनपुर न्यू पीएचसी पर 18 प्लस व 45 प्लस के कुल 110 सहित विकास खण्ड में कुल 380 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। केन्द्रों पर सुबह से ही लम्बी कतार लगी रही। खड्डा पीएचसी पर पुलिस की देखरेख में टीकाकरण कार्य सम्पन्न हुआ।
बताते चलें की एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस.के राय के द्वारा स्वयं जागरूकता के पहल से बर्तमान में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। परिणाम यह है कि लोगों की भीड़ की अपेक्षा टीका उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। केन्द्रों पर सुबह से ही टीका लगवाने लोग जुटने लग रहे हैं। बरवारतनपुर न्यू पीएचसी पर समाजसेवी अमरनाथ द्विवेदी, फार्मासिस्ट विजय प्रकाश पाण्डेय, एनएनएम प्रेमशीला पटेल, मीना यादव, राकेश कुमार भारती, दिनेश कुमार के सहयोग से सायं चार बजे तक उपलब्ध टीके के अनुसार 110 लोगों का टीकाकरण कराया गया। फिर भी काफी लोगों को टीके के अभाव में केन्द्र से बैरंग वापस होना पड़ा।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…