खड्डा/कुशीनगर। निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की विक्री व दाखिला के पहले दिन मंगलवार को खड्डा में अध्यक्ष पद के तीन लोगों ने आठ पर्चा खरीदे। छितौनी नगर पंचायत में सभासद के लिए सिर्फ सात पर्चे बिके। तहसील मुख्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये थे।
खड्डा तहसील में नामांकन पत्रों की बिक्री व दाखिला के पहले दिन मंगलवार को तहसील परिसर में खड्डा नगर पंचायत में आरओ प्रवीण कुमार शुक्ला व एआरओ उदयशंकर राय, रोहित कुमार की देखरेख में पुष्पा देवी ने चार, साबित्री देवी ने दो एवं सुशीला देवी ने दो सेट में पर्चा खरीदा। इसी तरह सभासद पद के लिए 19 पर्चे बिके। छितौनी नगर पंचायत के आरओ विनीत कुमार यादव, एआरओ रामगोपाल प्रसाद, दीपक कुमार काउंटर पर बैठे रहे लेकिन किसी ने भी पर्चा नहीं खरीदा। सभासद के लिए आरओ अमित कुमार सिंह, एआरओ गंगासागर दूबे, धीरज कुमार गुप्ता की देखरेख में सात पर्चे बिके। नामांकन की दृष्टि से तहसील परिसर में बकायदा बैरिकेडिंग किया गया था। इस दौरान एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव के अलावा प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा मयफोर्स मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…