खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पैमाइश शुदा जमीन पर कब्जा पाने के लिए दर-दर भटक रह रहा है। पीड़ित ने एसडीएम खड्डा को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उपमा पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज व राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
ग्रामसभा दरगौंली निवासी अलगू पुत्र यदुवंशी ने एसडीएम उपमा पाण्डेय को प्रार्थना पत्र देकर एक भूखंड के उसके आधे पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरिया कब्जा कर लिया गया। कब्जा पाने के लिए वह लगातार कई वर्षों से अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहा है, लेकिन अभी भी उसको कब्जा नहीं मिल सका है। अलगू ने आरोप लगाया है की खेत की बुआई नहीं होने से उसका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। उसने एसडीएम से पैमाइश शुदा जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…