खड्डा/कुशीनगर। हर समर्थ व्यक्ति को जरूरत मन्द परिवार को मदद करनी चाहिए। समाज में निर्धन कन्याओं के शादी- विवाह में आर्थिक सहयोग दे देने से गरीब परिवार को बहुत संबल मिलता है, उक्त बातें खड्डा विकास खण्ड के चमरडीहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनिल यादव ने गांव के ही प्रेम भारती की पुत्री के शादी में आर्थिक सहयोग देते हुए कही।
बताते चलें कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनिल यादव ग्राम सभा में गरीब बेटियों के शादी विवाह में आर्थिक मदद कर परिवार का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। सोमवार को आयोजित होने वाले शादी समारोह में श्रीयादव घर पहुंचकर बिटिया के पिता को नकद आर्थिक सहयोग दी। गांव में इस पुनीत कार्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…