News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: दूसरे माह की पोषण पोटली पा टीबी रोगियों के खिले चेहरे

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 26, 2023  |  7:41 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: दूसरे माह की पोषण पोटली पा टीबी रोगियों के खिले चेहरे WhatsApp
  • निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी रोगी शीघ्र हो रहे है स्वस्थ
  • 15 टीबी रोगियों को मिला पौष्टिक आहार

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीटिंग हाल में बुधवार को अपराह्न में विगत माह गोद लिये गये टीबी रोगियों को दूसरे माह की पोषण की पोटली निक्षय मित्रों द्वारा दी गयी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि निक्षय मित्रो के लगातार मिल रहे सहयोग से टीबी रोगी दवा के साथ पौष्टिक आहार लेकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

मैं इस पुनीत कार्य के लिये निक्षय मित्रों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ। निक्षय मित्र वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज ने कहा कि मैं टीबी पर्यवेक्षको को धन्यबाद देता हूँ कि उनके माध्यम से मुझे टीबी रोगियों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा मेरे द्वारा 10 मरीजों को गोद लिया गया।उनको मैं जब तक दवा चलेगा तबतक प्रति माह पोषण की पोटली जैसे-गुड़,भुना चना,सत्तू,मुंगफली का दाना, प्रोटीन पाउडर व अन्य सामग्री देता रहूंगा। जिसे मरीज खाकर शीघ्र स्वस्थ होगा और हम समाज को टीबी मुक्त बना सकते है। कार्यक्रम को निक्षय मित्र युवा समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव,निखिल मिश्र,अमित शुक्ला,युवा व्यवसायी सुनील नाथानी ने भी सम्बोधित किया। संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने किया तो आगन्तुको के प्रति आभार एसटीएस राजीव राय ने प्रकट किया।

इस दौरान डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ सुनील निषाद,अरविंद द्विवेदी,राहुल श्रीवास्तव,नीलमणि यादव,सत्यप्रकाश रावत,राजेश ओझा,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,विश्वामित्र गुप्ता,मुनीब अहमद आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking