खड्डा/कुशीनगर।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरवारतनपुर के ग्रामीणो ने बुधवार को एसडीएम व खड्डा पुलिस से गांव के सार्वजनिक सड़क एवम् बिजली व्यवस्था को अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करने की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बरवारतनपुर निवासी संजय कुमार पांडेय, नथई यादव, श्रीमती भगमानी देवी, विमला देवी, रंभा, ज्ञान्ती, गेना, सामपति आदि ग्रामीणों ने एसडीएम व खड्डा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि एक महिला द्वारा सार्वजनिक सड़क को बंद करने की साजिश कर आवागमन व बिजली व्यवस्था में व्यवधान डाला जा रहा है।
बताया है कि महिला ने हम लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर तरह- तरह का आरोप लगा रही है। ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…