News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: किसान अपनाएं सहफसली खेती- अरविन्द कुमार जीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 10, 2022  |  9:49 PM

412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किसान अपनाएं सहफसली खेती- अरविन्द कुमार जीएम

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के चखनी भोज ग्रामपंचायत में बुधवार को रामकोला विधायक विनय गोंड की उपस्थिति में पिपराइच चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अरविन्द कुमार द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्री गोंड ने गन्ना किसानों को प्रेरित करते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गिनाते हुए किसानों को शेयर सर्टिफिकेट का वितरण किया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

बुधवार को किसान गोष्ठी में पिपराइच चीनी मिल को सर्वाधिक गन्ना देने वाले प्रगतिशील किसान गोरख रॉय को सम्मनित करने के साथ पिपराइच चीनी मिल के प्रधान प्रवंधक अरविन्द कुमार (पीसीएस) ने किसानों को उनके गन्ना की पैदावार बढ़ाने, नई उन्नत बीजों का प्रयोग करने, वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की।किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष पेराई सत्र में किसानों को कोई समस्या नहीं आने देने का आश्वासन भी दिया।

सहायक गन्ना निदेशक ओपी गुप्ता ने किसानों को उन्नत बीज व खाद का इस्तेमाल के साथ साथ सहफसली खेती पर किसानों को जागरूक किया। इस दौरान नोडल अधिकारी आईएसजीएस सुपरवाइजर, गन्ना सचिव, सहित किसान सुदामा कुशवाहा, मानिकचंद्र, सुरेन्द्र दूबे, पूर्व ग्राम प्रधान आनंद दूबे, तजमुल, सुदर्शन प्रजापति, रितेश, सुरेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking