खड्डा/कुशीनगर। खड्डा के सीएचसी व पीएचसी पर रोगी कल्याण निधि और जेएसवाई योजना के लगभग 17 लाख का धन घपले के मामले में खड्डा पुलिस ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
खड्डा स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी में वित्तीय वर्ष 20-21 में गलत तरीके से बिल वाउचर लगाकर रोगी कल्याण व जेएसवाई योजना में गलत तरीके से मिलीभगत कर लगभग 17 लाख का भुगतान करा लिया गया। जबकि जांच टीम ने मौके पर कोई काम नहीं होने का जिक्र किया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 10 सितंबर 2021 को सीएमओ और डीएम को भेजे गए पत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता ने लिखा है कि 23 अगस्त 2021 को कार्य योजना का निरीक्षण किया गया तो जेएसवाई एडमिन में ₹392000 लाख खर्च व रोगी कल्याण समिति का 13 लाख का खर्च दिखाया गया, जबकि हकीकत में कुछ नहीं हुआ है। सरकारी धन के घपले के बाबत जांचोपरांत सीएमओ डा. सुरेश पटारिया के निर्देश के क्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने थाने पर तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। खड्डा पुलिस ने ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक (बीसीपीएम) विजय गुप्ता व लेखाकार नवीन पटेल के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह का कहना है कि बीसीपीएम विजय गुप्ता व लेखाकार नवीन पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। जांच में दोषी सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…