News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बंधू छपरा में आग का तांडव, पांच घर जले, आधा दर्जन से ऊपर जानवरों की हुई मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 3, 2024  |  9:33 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बंधू छपरा में आग का तांडव, पांच घर जले, आधा दर्जन से ऊपर जानवरों की हुई मौत WhatsApp
Responsive image
  • लाखों की नकदी, जेवर आदि क्षति होने का अनुमान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंधू छपरा गांव में बुधवार की सायं अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। अग्निकांड में पांच लोगों के जहां रिहायशी घर जलकर राख हो गई वहीं एक भैंस, आधा दर्जन से ऊपर बकरियां जलकर मर गई। इस आग लगने की घटना से लाखों रुपए नकदी सहित जेवर आदि जलकर नष्ट होने की सूचना मिल रही है। खड्डा पुलिस अग्निशमन दल और ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विधायक विवेकानंद पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और सरकारी मदद उपलब्ध कराने को अधिकारियों को निर्देशित किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बंधू छपरा गांव में बुधवार की सायं अबुझ कारणों से इद्रीस के लड़के जाकिर के घर आग लग गई और देखते ही देखते पड़ोसी उनके भाई सद्दाम और जफीर के घरों को आगोश में ले लिया। इन तीनों घरों में लाखों की नकदी, ज़ेवर मोटरसाइकिल के साथ 10 बकरियां, एक भैंस बुरी तरह जलकर मर गई। वहीं चार अन्य पशु भी झुलस गए और घर में रखा अनाज, बिस्तर सहित सभी सामान जलकर राख हो गए। इसी तरह आग फैलकर बगल में रह रहे अजहरुद्दीन और जावेद के घर पर पहुंच गई और दोनों के रिहायशी झोपड़ी जल गई और घर में रखा सायकिल कपड़ा नकदी आदि जलकर नष्ट हो गये। तेज पछुआ हवा के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान बीरेंद्र प्रसाद ने अग्निशमन सहित पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण किया जा सका।

सूचना पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय भी घटनास्थल पर पहुंच राजस्व विभाग के अधिकारियों को तत्काल अहेतुक सहायता उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। तहसीलदार महेश कुमार एवं खड्डा पुलिस पीड़ितों के मदद में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking