News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाव

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 30, 2022  |  9:27 PM

987 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छठ घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाव
  • खड्डा के जटाशंकर पोखरे पर हुआ गंगा महाआरती, विधायक हुए शामिल,

खड्डा/कुशीनगर। लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा पर रविवार को खड्डा कस्वे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। खड्डा के जटाशंकर पोखरा, चीनी मिल के मानसरोवर छठ घाट, छितौनी नगर पंचायत, बुलहवा, सौहरौना, मदनपुर सुकरौली, मठियां, भुजौली समेत अधिसंख्यक गांवों में परंपरागत ढंग से श्रद्धालुओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन किया। तीन घंटे तक चला धार्मिक आयोजन स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण व आस्था का केंद्र रहा। विधायक विवेकानंद पांडेय छठ पर्व पर जटाशंकर पोखरे पर गंगा आरती में शामिल होकर लोक कल्याण की प्रार्थना की।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

दोपहर बाद छठ घाटों पर पुरूष एवं व्रती महिलाओं ने परिजनों संग माथे पर पूजन सामग्री से सजा डाली लेकर छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर उमड़ पड़ीं। छठ व्रतियों के घरों का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। घाटों पर महिलाएं छठी मइया के गीत गाकर पूजा कर रहीं हैं। छठ की छटा शहर से लेकर गांव तक छा गई है। तीन दिन पहले से ही सभी छठ घाट सज-धज कर तैयार हैं। अर्घ्य के लिए व्रतियों का हुजूम जुटा है। पोखर-तालाब रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठे हैं। नदी एवं पोखर-तालाब स्थित घाटों के साथ-साथ कृत्रिम घाटों को भी फूल-पत्तियों एवं रोलेक्स से सजाया गया है। घाटों पर छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। बताते चले कि दूर-दराज रह रहे सगे-संबंधियों के भी पहुंचने से माहौल में बदलाव दिख रहा। चारों तरफ सुनाई दे रहा कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए

…, छठी मईया की जय…
शाम को सूरज के ढलते ही व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन व आरती कीं।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम भावना सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव, एसएचओ हनुमानगंज रामसहाय चौहान, एस आई पीके सिंह सहित पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking