News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 9, 2021  |  8:05 PM

667 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशीनगर जिले के छितौनी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छितौनी इण्टर कालेज परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम व नगर सम्पर्क कार्यालय के परिसर में संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

संगोष्ठी में जिला मीडिया प्रमुख पंकज द्विवेदी ने विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस सम्बन्धित सभी विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से वार्ता की। नगर उपाध्यक्ष अनुपमा मिश्रा ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे। नगर अध्यक्ष आचार्य श्रवण कुशवाहा ने संगोष्ठी कार्यक्रम में संगठन का परिचय देते हुए संगोष्ठी समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन नगर छात्रा प्रमुख नीतू गुप्ता व नगर मंत्री राहुल गुप्ता ने संयुक्त रुप से किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से नगर सोशल मीडिया प्रमुख दीपक जायसवाल, हिना खातून, नगर सह मंत्री रघु, सह छात्रा प्रमुख बहन प्रियंका यादव, नगर एसएफडी प्रमुख नेहा चौधरी, एसएफएस प्रमुख पुनिता चौधरी, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका गुप्ता, प्रतिभा चौधरी आदि की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking