News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2022  |  8:56 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन
  • नेबुआ नौरंगिया ग्राम सभा के आईटीआई चौराहे पर हुआ कुश्ती दंगल

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया में लक्ष्मी मंदिर के समीप गुरुवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पहलवानों सहित अगल- बगल जिले के लगभग 4 दर्जन जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाएं। गुरुवार को गांव के स्कूल टोला आईटीआई चौराहे के पास लक्ष्मी मंदिर  परिसर में आयोजित दंगल में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने बिट्टू देवतहा व कृष्णदेव पहलवान संतकबीर नगर का हाथ मिलवा कुश्ती की शुरुआत की।दंगल को संबोधित करते हुए सांसद श्री दूबे ने कहा कि कुश्ती कला एक परंपरागत खेल है।ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेलों में युवा भाग लेकर जहां अपने प्रतिभा को निखारने का सुगम व सुलभ मौका प्राप्त करते है वहीं स्वस्थ व निरोग रहने के साथ ही ख्याति तथा इन्हें ऊंचाई तक जाने का अवसर भी प्राप्त होता है।

आपके लिए और..- 24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी,...

इनकी कुश्ती बराबर की रही।इसी तरह कुश्ती में जलालुद्दीन नौरंगिया और निकेश जटहा के बीच में जलालुद्दीन ने, विकास संतकबीर नगर और अरुण विहार के बीच में विकास ने, कन्हैया बिहार और अतुल देवतहा के बीच में कन्हैया ने, पाथर कमासी और कल्लू मऊ के बीच में पाथर ने, अलिहुसेन देवतहा बाली और रामकिशुन खजनी के बीच में अलिहुसेन ने अपने प्रतिद्वंदी को आसमान दिखाया। इस कुश्ती में अलिहुसेन की कुश्ती सबसे रोमांचक रही जिसे दर्शकों ने सराहा। इस तरह से लगभग 45 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाएं। कुश्ती की अध्यक्षता कर रहे आयोजक व ग्राम प्रधान नौरंगिया संतोष मणि त्रिपाठी ने दर्शकों सहित अतिथियों तथा पहलवानों का आभार जताया। निर्णायक यसवंत तथा शोभा यादव रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रत्यासी रह चुके विजय प्रताप कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, भाजपा नेता अजय गोविन्द राव शिशु, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, मणिंद्र सिंह, नत्थू यादव, वृजेश मिश्रा, रुदल जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, परमेश्वर, रिशु मिश्र, धीरज तिवारी, दीपक पाण्डेय कुणाल राव, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking