खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा पर स्थित जनपद कुशीनगर के नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के अंतर्गत क्षेत्र पनियहवा पुलिस चौकी के परिसर में बुधवार को क्षेत्र के युवाओं द्वारा सशस्त्र सीमा बल के जवानों का भव्य व जोरदार स्वागत किया गया। जवान बिहार प्रांत से आपातकालीन व्यवस्था को लेकर 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की तैयारी में साईकिल रैली के माध्यम से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पनियहवा पुलिस चौकी पर पहुँचे थे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्रुव साहनी, अरविंद साहनी, पंकज द्विवेदी, संजय हमदर्द, देवेन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, कमलेश, विशाल दुबे, सचिन गुप्ता, विंध्यवासिनी, अशोक, भुआल गोंड, धर्मवीर, दीपक जायसवाल, उत्कर्ष चौबे, सुजीत, बृजेश, अनिल, सिकन्दर साहनी, जितेंद्र राय, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…