News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सामाजिक कुंभ स्थल का हुआ भूमि पूजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 16, 2023  |  6:39 PM

633 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सामाजिक कुंभ स्थल का हुआ भूमि पूजन WhatsApp
Responsive image
  • ध्वज स्थापित कर दिया
  • वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश

खड्डा/कुशीनगर। मौनी अमावस्या के अवसर पर छितौनी बगहा रेलपुल के नारायणी तट पनियहवा पर आगामी 19, 20 व 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुंभ के लिए कुंभ स्थल पर सोमवार को वैदिक मंत्रोचार व जयकारों के बीच भूमि पूजन व धर्म ध्वज लगाया गया। इस दौरान पं. अंकित मिश्र ने पूजा पाठ संपन्न कराया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सोमवार को नारायणी के पवित्र तट पर जुटे साधु- संत व आयोजन समिति के सदस्यों ने विधि विधान से भूमि पूजन कराकर ध्वज पताका लगाया जहां नारायणी माता के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बगही धाम के महंत विश्वंभर दास ने कहा कि समाज में ऊंच-नीच, अस्पृश्यता व छुआछूत की भावना को समाप्त करने के साथ राष्ट्रवाद व धर्म का भाव लेकर आयोजित यह कुंभ एक बड़ा संदेश देगा। पथलेश्वर नाथ के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि सामाजिक कुंभ में बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होंगे। कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आयोजन समिति की ओर से साधु-संतों व श्रद्धालुओं के लिए की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय तुलस्यान, अशोक निषाद, वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव, संतोष सिंह, नर्मदा पाठक, अनिल सिंह, योगेश शर्मा, शशिकान्त मिश्रा, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, शशि कश्यप, अजय मिश्रा, आनंद तिवारी, करण यादव, सुनील यादव, आयुष शुक्ला, पंकज दूबे, पंडित मनीष शर्मा, मनोज सिंह, मनोज शर्मा, वीरेंद्र निषाद, शम्भू चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking