खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बा निवासी एक दंपति के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा साढ़े छह लाख रूपये उड़ाए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र प्रद्युम्न सिंह ने खड्डा पुलिस को शनिवार को दिए तहरीर में बताया है कि उनका और उनकी पत्नी शीला देवी का खाता खड्डा के भारतीय स्टेट बैंक में हैं। शनिवार को वह बैंक से पैसा निकालने पहुंचा तो उनके खाते में पैसा ही नहीं था, जब उन्होंने अपनी व पत्नी के खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला कि उनके खाते से 4 लाख 20 हजार 355 रूपये और उनकी पत्नी के खाते से 2 लाख 39 हजार 35 रूपये गायब थे।
विवरण में कई बार में आनलाइन कटौती हुई है। पीड़ित ने तहरीर देकर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…