खड्डा/कुशीनगर। विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होने के बाद बुधवार को खड्डा विधानसभा के जनप्रतिनिधि जनसंपर्क अभियान में निकले देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह ने कहा कि प्राधिकार क्षेत्र के अविकसित क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को उच्च सदन में रखकर हल कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीलेश मिश्र के कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में एमएलसी डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कही।
पत्रकार वार्ता में डा.सिंह ने कहा कि दोनों जनपदों के स्थानीय निकाय व ग्राम निकाय के प्रतिनिधियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से कराया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार जन-जन की खुशहाली के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के अपराध नियंत्रित करने में सफलता पाई है। हम समाज को भूख और भयमुक्त देखना चाहते हैं। आने वाले समय में रेता क्षेत्र से लेकर खड्डा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं, शुद्ध पेयजल की कार्य योजना बनाकर संबंधित विभागों के मंत्रियों से स्वयं मिलूंगा। इसके साथ ही खड्डा विधानसभा के पंचायत प्रतिनिधियों ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। कम बारिश से सूख रहे धान की फसलों के सवाल पर कहा कि शासन स्तर पर इस विषय पर मंथन चल रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, सुधीर राव, रामू शाही, धर्मेंद्र राव, कुणाल राव, विकास राव, पारसनाथ गिरी, अवधेश दुबे, प्रभात तिवारी, पिंटू सिंह, द्विग्विजय शर्मा, जयनाथ गुप्ता, सुरेश आदि मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…