News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: गन्ना तौल केन्द्रों पर हुई घटतौली तो तौल लिपिक पर होगी कार्रवाई- अरविंद कुमार जीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 4, 2022  |  10:03 PM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: गन्ना तौल केन्द्रों पर हुई घटतौली तो तौल लिपिक पर होगी कार्रवाई- अरविंद कुमार जीएम
  • पिपराईच चीनी मिल के महाप्रबंधक अरविंद कुमार (पीसीएस) ने गन्ना किसानों के साथ किया चौपाल कार्यक्रम

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव में गुरुवार को गन्ना किसानों के बीच पिपराईच चीनी मिल के महाप्रबंधक अरविन्द कुमार पहुंचे। किसानों से बातचीत के दौरान कहा कि क्रय केन्द्रों पर अगर घटतौली की बात सामने आई तो तौल लिपिक जिम्मेदार होंगे और मुकदमा दर्ज करा जेल भेजे जाएंगे। जीएम ने गन्ना किसानों की समस्या सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

गुरूवार को पिपराईच चीनी के प्रधान प्रबंधक (पीसीएस) खड्डा विकास खंड के मंसाछपरा गांव के एक स्कूल परिसर में परिक्षेत्र के गन्ना किसानों के साथ चौपाल लगाया। उन्होंने पिपराईच चीनी मिल के अन्तर्गत आने वाली धरनीपट्टी क्रय केन्द्र से जुड़े किसानों से बातचीत कर कहा कि अगले पेराई सत्र में क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा अगर किसानों के गन्ने की घटतौली पायी गयी तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों के सुविधा के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है इसका सीधा लाभ बिना भेद- भाव सभी किसानों को मिलेगा।

आइएसजीएस संस्था द्वारा गन्ना किसानों के हित के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को विस्तार से बताया। खाद, दवा, कृषि यंत्रों की सब्सिडी पर चर्चा करते हुए इस क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नर्वदा पाठक, मुन्ना राजभर, ग्राम प्रधान दीपराज कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, दिनेश सिंह, हंसराज, मोहब्बत अली, रामउग्रह, सुभाष, अमर, नौशाद अंसारी, महिला किसान उषा देवी, लक्ष्मीना, सरोज, संगीता, कुसमावती, गिरजा, रीता देवी आदि मौजूद रहीं ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking