News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आमजन की मानसिकता में होगा बदलाव तो दूर होगी लैंगिक असमानता-उपमा पाण्डेय एसडीएम

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 24, 2021  |  5:02 PM

1,091 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आमजन की मानसिकता में होगा बदलाव तो दूर होगी लैंगिक असमानता-उपमा पाण्डेय एसडीएम

खड्डा/कुशीनगर। महिलाएं कानूनी सशक्तिकरण से ही सक्रिय, सतर्क और सशक्त हो सकती हैं।नारी शक्ति को मुख्य धारा से जोड़े बिना विकास संभव नहीं है, उक्त बातें बुधवार को मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम उपमा पाण्डेय ने छितौनी इण्टर कॉलेज में बुधवार को कही।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

उपजिलाधिकारी खड्डा उपमा पाण्डेय ने समाज मे व्याप्त लैंगिक असमानता के बारे में छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि नारी सशक्त होगी तभी समाज व देश सशक्त हो पाएगा। छात्राओं द्वारा महिला हिंसा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाट्य का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम में मतदाताओ को नाम मतदाता सूची में जोड़ने के सम्बंध में फॉर्म 6 के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन कमरुद्दीन अली अंसारी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज संतोष कुमार, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, लेखपाल धीरज शुक्ला, संस्था के उप प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह, अध्यापक आदर्श कुमार तिवारी, गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र यादव, शिक्षक महंथ मिश्र, प्रभात मल्ल, विजय कुशवाहा, भरत यादव, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, श्याम सुंदर चौधरी, विवेकानंद यादव, संजीव सिंह, दिनेश यादव, श्रवण कुशवाहा, मुक्तिनाथ कुशवाहा, रीना देवी, सरोज भारती, गोल्डी आदि उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking