खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत में सजाये गये गणेश पूजा के पांडालों में स्थापित प्रतिमाओं को सोमवार को जुलूस निकालकर नारायणी में विसर्जित किया गया। इस दौरान पुरूष व महिला श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी।
खड्डा के सिनेमा रोड स्थित गणपति पूजा सेवा समिति व फारम मुहल्ला की समितियों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को सोमवार को जुलूस निकालकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर भ्रमण किया गया। महिला व पुरूष श्रद्धालुओं के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। नाचते गाते युवाओं की टोली प्रतिमाओं के साथ भैंसहा नदी घाट पहुंचे और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान युवा अबीर-गुलाल उड़ाते दिखे। जुलूस में पवन मद्धेशिया, हरी मद्धेशिया, अविनाश मल्ल, किशन मद्धेशिया, दिलीप, सज्जन मद्धेशिया, निशू मोदनवाल, जितेंद्र, राजू, अवधेश मोदनवाल समेत समितियों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…