खड्डा/कुशीनगर। अपने आसपास साफ- सफाई रखें। मच्छरों का खात्मा करें और बुखार हो तो सरकारी अस्पताल में ही दिखाएं। इन मुख्य संदेशों व नारों के साथ स्कूली बच्चों के साथ आशा व स्वास्थ्य कर्मियों की रैली को शनिवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने सुबाष चौक से हरी झण्डी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी अस्पतालों और अन्य विभागों में संचारी रोगों के रोकथाम की शपथ ली गयी।
तहसील स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने नगर के सुबाष चौक से हरी झण्डी दिखाकर किया। प्राथमिक विद्यालय बसड़ीला व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखिनियां के स्कूली बच्चों ने खड्डा, बसडीला व जखिनियां गांव के लोगों को संचारी रोग के रोकथाम के लिए जागरूक किया। रैली रवाना होने के पूर्व उद्घाटन अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा की सामुदायिक प्रयासों से ही सरकार द्वारा किये जाने वाले प्रयास फलीभूत होंगे। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक पखवाड़े के जरिये ही पूर्वांचल की इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी नियंत्रण में आई है। उन्होंने मौजूद लोगों को शपथ दिलाई कि वह स्वच्छता अपनाएंगे और समुदाय को बीमारियों से बचाएंगे। उन्होंने पंचायती राज विभाग से गांव-गांव में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह, ब्लाक प्रोग्राम प्रवंधक सत्येन्द्र श्रीवास्तव, बीएमसी यूनिसेफ सुबाष प्रभाकर, शिक्षा विभाग से पारसनाथ साहनी, वेदप्रकाश गुप्ता, योगेन्द्र यादव,अख्तर अली, विजय पाण्डेय व स्वास्थ्य विभाग से डा. अमित कुमार, डा. सुहेल, डा. मुकेश, अनिल कुशवाहा, सरोज गिरी, शशि पाठक, गीता मिश्रा, रेखा श्रीवास्तव, प्रतिभा तिवारी, सुमित्रा, अजय, गुड्डू कुशवाहा सहित तमाम आशा कार्यकर्ता व संगीनी आदि मौजूद रहीं।
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…
चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी…
खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…