खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से आत्मा योजना के अन्तर्गत जिले के सभी विकास खण्डों से प्रगतिशील कृषकों का भ्रमण मंगलवार को खड्डा विकास खण्ड के अनन्त छपरा स्थित कुशवाहा पौधशाला पर किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में अधिकारियों ने केले, सब्जियों सहित विविध प्रकार के खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए अधिक मुनाफा कमाने के गुर सिखाए गए।
मंगलवार को जनपद के सभी विकास खण्डों के 10-10 प्रगतिशील किसानों का समूह आत्मा योजनान्तर्गत कुशवाहा पौधशाला अन्नतछपरा में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती, केले के टीश्यू कल्चर पौधे, स्ट्राबेरी, ड्रेगन फ्रूट आदि सब्जियों एवं फलों के उत्पादन के विषय में तकनीकी जानकारी, नये उत्पादों व लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही आम, कटहल, लीची आदि बागवानी की खेती कर किसानों को अधिक मुनाफा कमाने के गुर बताए गए साथ ही कृषक उत्पादक संगठनों पर बृहद चर्चा की गई। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डा. बाबूराम मोर्या, एसडीएम विकास चन्द्र, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, बीडीओ विनित यादव, उद्यान निरीक्षक रामायण प्रसाद, कुशवाहा पौधशाला के प्रोपराइटर रमेश कुशवाहा सहित जनपद के किसानों का दल, क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…