News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा : आईपीएल चीनी मिल पर लगा जाम, 36 घण्टे बाद गन्ना लाने का एलाउंस

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 12, 2023  |  5:03 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा : आईपीएल चीनी मिल पर लगा जाम, 36 घण्टे बाद गन्ना लाने का एलाउंस WhatsApp
Responsive image
  • मिल प्रबंधन द्वारा प्रचार वाहन से किसानों को 36 घण्टे बाद गन्ना लाने की हो रही अपील

खड्डा, कुशीनगर।आईपीएल चीनी मिल खड्डा में क्षेत्र से काफी गन्ना आ जाने के कारण 36 घंटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। मिल के चारों ओर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी हुई हैं। जिससे किसान रात में रुकने को मजबूर हैं। तो वहीं राहगीरों को भी जाम से जूूझना पड़ रहा है। मिल प्रबंधन ने किसानों को राहत देने के लिए मिल पर 36 घण्टे तक गन्ना न ले जाने का एलाउंस करा रहा है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

आईपीएल चीनी मिल खड्डा में भारी जाम लगा हुआ है। अप्रैल की प्रचण्ड धूम व गर्मी के बीच गन्ना किसानों को फसलों को सूखने की चिंता सता रही है। गन्ना काटने, छिलाई करने सहित लोडिंग में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। चीनी मिल पर लगे जाम का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। जाम लगने के कारण जहां यार्ड खचाखच भरा हुआ है वहीं खड्डा-भैसहा मार्ग, सोसायटी रोड़, श्री गांधी इण्टर कालेज फिल्ड सहित मिल के चारों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है। बुधवार को मिल प्रबंधन द्वारा यार्ड में जगह न होने व जाम की स्थिति को देखते हुए प्रचार वाहन से 36 घण्टे बाद चीनी मिल पर गन्ना लाने का एलाउंस करा रहा है। फिलहाल क्षेत्र के तमाम किसानों ने गन्ने की कटाई और छिलाई करा दिया है, उसे खेत में ही देखकर किसान परेशान हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking