खड्डा/कुशीनगर। शुक्रवार को इंडियन पोटाश लिमिटेड यूनिट खड्डा के परिसर में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक योगेश कुमार राठी की उपस्थिति में विधि- विधान से मंत्रोचार के बीच बॉयलर पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के दौरान आचार्य ने कल पुर्जो सहित बॉयलर का विधिवत पूजन कराया।
शुक्रवार को खड्डा के आईपीएल चीनी मिल परिसर में चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक योगेश कुमार राठी ने बॉयलर का पूजन किया। प्रधान प्रबंधक श्री राठी ने बताया कि चीनी मिल के 80 प्रतिशत भाग का रिपेयर एवं मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में चीनी मिल पेराई सत्र 2022- 23 का शुभारंभ करेगी।
इस दौरान केन मैनेजर संजय कुमार सिरोही, गन्ना अधिकारी मुन्ना सिंह, उप लैव कैमिस्ट देवेंद्र कुमार, लेखा विभाग से दिग्विजय सिंह, मुख्य यांत्रिक अभियंता राहुल कुमार गुप्ता, रत्नेश तिवारी, मदन कुमार आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…