News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: जीआरपी व आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 19, 2022  |  4:27 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: जीआरपी व आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • बरामद अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 हजार से अधिक

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो बैगों में छिपाकर रखे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेकां. राजेश यादव, कां. संजय चौधरी एवम् आरपीएफ एएसआई अजय कुमार राय, कां.गिरजेश प्रसाद एवं महेश यादव की संयुक्त पुलिस टीम ने खड्डा रेलवे स्टेशन से चेकिंग के दौरान दो बैगों में छुपाकर रखे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों की पहचान धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा पुत्र कमल किशोर साकिन मोतीपुर नगर निगम के पास थाना मोतिहारी (मुज्जफरपुर) बिहार एवं विकास कुमार पुत्र रामप्रीत साकिन सैमनगर थाना मुफलीस जिला मोतिहारी बिहार के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक गोरखपुर (जीआरपी) ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं पकड़े गए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking