News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: निकाली कलश यात्रा, रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 22, 2023  |  8:16 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: निकाली कलश यात्रा, रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ WhatsApp
Responsive image

Advertisement

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली में बुधवार को कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का आयोजित कार्यक्रम शुभारंभ हो गया। हाथी, घोड़े और वाद्य यंत्रों के साथ कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के माता रानी के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मदनपुर सुकरौली स्थित मंदिर प्रांगण में रुद्र महायज्ञ के लिए कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर मदनपुर सुकरौली चौराहे से निकलकर सिसवा गोपाल, सारंग छपरा, सोहरौना, खड्डा, तुर्कहां, पकड़ी आदि गांव होते हुए मदनपुर सुकरौली के ठोकर नंबर 2 नारायणी नदी के तट पर पहुंची।
वहां पर यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंच मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराया गया। महायज्ञ का समापन अयोध्या से पधारे कथा वाचक जेपी महराज द्वारा दिन में कथा का रसपान होगा एवं रात में रामलीला का मंचन होगा। विशाल एवं भव्य भंडारे के साथ 1अप्रैल को कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी।

इस दौरान युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, प्रभु मद्धेशिया, कैलाश सिंह, विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानचंद चौधरी, रामप्रवेश साहनी, संतोष सिंह, बबलू केशरी, अभिषेक सिंह, नीतीश सिंह, विनय चौधरी, शिवनंदन केशरी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking