News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: काठमांडू ने वाराणसी को 3-0 से किया पराजित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 20, 2023  |  8:02 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: काठमांडू ने वाराणसी को 3-0 से किया पराजित WhatsApp
Responsive image
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मैच का किया उद्घाटन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को खड्डा फुटबॉल क्लब द्वारा फुटबॉल कप चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ विधायक विवेकानंद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सात दिवसीय उद्घाटन मैच के पहले दिन काठमांडू व वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें काठमांडू ने वाराणसी को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

फुटबॉल कप चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक विवेकानंद पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात काठमांडू व वाराणसी की टीमों का मुकाबला शुरू हुआ। पहली पारी में काठमांडू के खिलाड़ियों ने पहला गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया। दुसरी पारी में काठमांडू की ओर से एक के बाद एक कर दो गोल दागकर मैच पर पूरा नियंत्रण करते हुए 3-0 से वाराणसी की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर लिया। निर्णायक के रूप में मंसूर, हैदर, रहमतुल्लाह, रफुल्लाह, अजय रहे। उद्घोषक विजय कन्नौजिया व अमित पांडेय रहे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, अध्यक्ष राजू गुप्ता, संतोष जायसवाल, मिठाई यादव, डा.अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रामकृपाल कन्नौजिया, सुनील प्रजापति, अवनींद्र गुप्ता, विनोद यादव, विजय कन्नौजिया, नत्थू शर्मा, प्रहलाद तिवारी, प्रभात तिवारी, संजय गुप्ता, सुप्रियमय मालवीय, रितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking