News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्ति व बस्तुओं सहित बांछितों पर कड़ी नजर रखें चौकीदार-धनवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 23, 2022  |  1:12 PM

480 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अवैध शराब, संदिग्ध व्यक्ति व बस्तुओं सहित बांछितों पर कड़ी नजर रखें चौकीदार-धनवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक
  • थाना परिसर में आयोजित हुआ चौकीदारों की बैठक

खड्डा/कुशीनगर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगी आचार संहिता के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिसके तहत गांव में आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना देने की जिम्मेदारी चौकीदारों को भी सौंपी गई है। इसको लेकर खड्डा थाना परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में चौकीदारों की बैठक का आयोजन कर सूचनाओं के आदान-प्रदान का तरीका बताते हुए गांव में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान भी किया गया।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

चौकीदारों की बैठक को संवोधित करते हुए थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने कहा की पुलिस विभाग में चौकीदार सूचना के आदान-प्रदान की महत्वपूर्ण कड़ी है। विधानसभा चुनाव में गांवों में आचार संहिता के उल्लंघन व वांछितों की गतिविधियों की निगरानी में महकमा चौकीदारों की मदद लेगा। जिस तरह थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की है उसी तरह गांव में कानून व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी ग्राम चौकीदारों की है। ग्राम चौकीदार भी पुलिस विभाग का ही एक अंग हैं इसलिए पूरी मुस्तैदी के साथ संदिग्ध ब्यक्तियों, अवैध शराब आदि को लेकर गांवों में नजर रखें। वर्तमान में सभी चौकीदारों के पास मोबाइल फोन है। किसी तरह के उपद्रव अथवा प्रत्याशियों की ओर से आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी होने, अवैध गतिविधियों पर तत्काल संबंधित थाने को सूचना दें।

इस दौरान एस आई पीके सि़ह, रमाशंकर यादव, राहुल पाण्डेय, उमाशंकर यादव, चौकीदार आशिक अली, हरिवंश प्रसाद, बदरी, हरी, जीयाऊल अंसारी, हरी, नागेन्द्र यादव, अहमद, फागू प्रसाद आदि चौकीदार मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking