खड्डा/कुशीनगर। छितौनी बगहा रेल सड़क पुल के पास सोमवार को मां नारायणी सामाजिक कुम्भ स्थल पर पुलवामा हमले में सभी शहीदों की स्मृति में दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सामाजिक कुम्भ के स्वयंसेवकों ने बहादुर जांबाज शहीदों को याद किया तथा सभी ने आतंकवाद खत्म करने का भी संकल्प लिया। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि देश इन वीर जवानों की शहादत को कभी भुला नहीं सकता उनके त्याग व पराक्रम के कारण ही हमारे देश की आवादी एवं सीमाएं सुरक्षित हैं और हम चैन से सो पाते है।
इस अवसर पर प्रभाकर पांडेय, विकास सिंह, देवेन्द्र मल्ल, नरेंद्र चौरसिया, सुनील यादव, प्रशांत मिश्र गुरु, सुनील सिंह, अजय मिश्रा, आयुष शुक्ला, कर्ण यादव, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…