News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सामाजिक कुंभ आयोजन समिति का नारायणी तट पर हुई बैठक; आयोजन भव्य व दिव्य बनाने की हुई चर्चा

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 11, 2022  |  5:56 PM

537 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सामाजिक कुंभ आयोजन समिति का नारायणी तट पर हुई बैठक; आयोजन भव्य व दिव्य बनाने की हुई चर्चा

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी -बगहा रेलपुल के समीप रविवार को मां नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति की बैठक कुंभ स्थल पर संरक्षक राम नयन दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी मौनी अमावस्या पर नारायणी तट पर आयोजित होने वाले मां नारायणी सामाजिक कुंभ के आयोजन पर विस्तृत चर्चा कर जनवरी 2023 में आयोजित होने वाले सामाजिक कुंभ को भव्य व दिव्य बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि मां नारायणी तट पर आयोजित होने वाले सामाजिक कुंभ को भव्य स्वरूप देते हुए धार्मिक, सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ नारायणी के महत्व को बताया जायेगा जिसमें विद्वानों, संत जनों व क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता होगी। पथलेश्वर धाम के डा. सत्येंद्र गिरी ने कहा कि अपने संस्कृति में नारायणी का विशेष महत्व है। मौनी अमावस्या के स्नान कर श्रद्धालु पुण्य का भागी बनते हैं। इस प्रकार का आयोजन विशाल हिन्दू समाज को एक नया दिशा देगा। सामाजिक कुंभ 2023 का आयोजन 19, 20 व 21 जनवरी को होगा।

आपके लिए और..- कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से...

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर बलराम दास, गिरजा गिरी, प्रवीण गुंजन, आनन्द तिवारी, विकास सिंह, सुनिल यादव, भुआल गोंड, प्रभाकर पाण्डेय, अर्जुन साहनी, राकेश निषाद, अमर जायसवाल, नरेन्द्र चौरसिया, करन यादव, मनीष शर्मा, रोशनलाल भारती, अनुराग सिंह, सुभाष सुहाना, मनोज, शंभू चौहान, मनोज सिंह, मनीष चौहान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार
पासपोर्ट का सपना पड़ा भारी: फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल उजागर, महिला समेत दो गिरफ्तार

कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…

कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार
कुशीनगर में नकली शराब के खेल का पर्दाफाश: पानी से ‘शराब’ तैयार, नकली ढक्कनों से ब्रांडेड बोतलों का जाल! दो गिरफ्तार

कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking