News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक संग एसडीएम एवं पुलिस कर्मियों ने तिरंगा जुलूस निकालकर किया जागरूक

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 13, 2022  |  9:38 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक संग एसडीएम एवं पुलिस कर्मियों ने तिरंगा जुलूस निकालकर किया जागरूक

खड्डा/कुशीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, ईओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसएचओ, राजस्वकर्मी सहित अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। झंडा ऊंचा रहे हमारा के जयघोष व देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

शनिवार को दोपहर बाद चार पहिया सहित वाइक रैली का श्रीगणेश तहसील परिसर से शुरू हुआ। विधायक विवेकानंद पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीएम भावना सिंह तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ संदीप वर्मा, ईओ देवेश मिश्र, एसएचओ दुर्गेश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं राजस्वकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जयघोष करते हुए वाहन से नगर का भ्रमण किया। देश भक्ति नारों के उद्घोष से माहौल देशभक्ति मय हो गया।

इस दौरान निरीक्षक उमेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार, एसआई पीके सिंह, पंकज सिंह, वार संघ के अध्यक्ष अमियमय मालवीय सहित तमाम अधिवक्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking