News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्रतिभावान छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 8, 2023  |  7:29 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रतिभावान छात्रों को विधायक ने किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image
  • नगर स्थित केके एकेडमी में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा उपनगर स्थित के.के. एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों को विधायक विवेकानंद पांडेय ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने एकल गीत, एकांकी व रिकार्डिंग डांस प्रस्तुत किया। बच्चों की मनोहारी प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। विधायक विवेकानंद पांडेय ने अनुराग प्रजापति को स्टूडेंट्स आफ द ईयर का खिताब दिया। इसी तरह कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक शोभा वर्मा, संचालक कमलेश वर्मा, प्रधानाचार्य रोजी अहमद ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्र, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, संतोष जायसवाल, डा. बीएन पाण्डेय, सीपी सिंह, चन्द्रप्रकाश तिवारी, नत्थू शर्मा, मिंटू रौनियार, प्रिंस मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking