News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक ने महदेवा गांव के कटान स्थल का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 12, 2022  |  9:05 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक ने महदेवा गांव के कटान स्थल का किया निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बुधवार को एसडीएम भावना सिंह के साथ बाढ़ से प्रभावित सालिकपुर और महदेवा गांव का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

बुधवार को विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी भावना सिंह के साथ बाढ़ महदेवा व सालिकपुर के बाढ़ पीड़ितों का दु:ख- दर्द साझा किया। उन्होंने उफनती नारायणी के कटान से प्रभावित महदेवा गांव के कटान स्थल का जायजा लिया। गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद सालिकपुर पुलिस चौकी के पास दो गांवों के प्रभावित पीड़ितों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया।

इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता अखिलेश उपाध्याय, आनंद सिंह, ग्राम प्रधान सालिकपुर रामभजु चौहान, प्रधान महदेवा नथुनी कुशवाहा खड्डा थाने के कांस्टेबल राघवेंद्र मिश्र, चंदन यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking