News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सौंपा पत्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 27, 2022  |  8:55 PM

720 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सौंपा पत्र

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 के यूपी के सालिकपुर से आगे 7 किमी जंगल में एलिवेटेड सड़क बनाने की मांग करते हुए पत्र दिया। केन्द्रीय मंत्री ने मांगों पर सम्यक विचार करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंगलवार को यूपी के खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय व बिहार के वाल्मीकि नगर के विधायक रिंकू सिंह ने दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाली एनएच 727 को बिहार सरकार व वन विभाग द्वारा बंद करने के कवायद को लेकर मंगलवार की सायं केन्द्रीय सड़क व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते हुए उन्हें पत्र सौंपा। लिखित पत्र में बताया गया है कि यूपी बिहार के बीच बेटी रोटी का संबंध है। एन एच 727 दोनों प्रदेशों की जीवन रेखा है। विधायक ने मंत्री से बताया कि यूपी व बिहार के समाचार पत्रों में सड़क बंद करने को लेकर खबरें प्रकाशित हो रही है जबकि यह राजमार्ग काफी कम दूरी व कम बजट में बिहार व पड़ोसी देश नेपाल को मिलाती है। इसी सड़क के किमी 107 पर पौराणिक मदनपुर माता का स्थान है जो लाखों लोगों के आस्था का केन्द्र है। सड़क बंद हो जाने से 3.5 से 4 लाख लोग प्रभावित होंगे। केन्द्रीय मंत्री को यह भी बताया कि बिहार सरकार द्वारा वर्तमान प्रस्तावित मार्ग काफी खर्चीला है जिसको बनाने में 720 करोड़ रुपए व 90 एकड़ जमीन अधिग्रहित करना होगा जो काफी दुरूह होगा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने जंगल में एलिवेटेड सड़क बनाने की पुरजोर मांग रखा जिसपर मंत्री ने विचार कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking