खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। 20 अक्टूबर को कुशीनगर के बरवा फार्म में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुभारंभ व मेडिकल कालेज के शिलान्यास में आ रहे राष्ट्रनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा हेतु मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन डा. निलेश मिश्र की अगुवाई में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया गया। नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने जनजागरण व आमंत्रण यात्रा कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में जाने के लिए आमंत्रित किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र के साथ निकली मोटरसाइकिल जूलुस ग्रामसभा बहोर छपरा, भजन छपरा, लखुई, छपिया, कोपजंगल, विशुनपुरा बुजुर्ग, नवल छपरा, मठिया बुजुर्ग होते हुए युवाओं के “मोदी जी हम आयेंगे धन्यवाद जतायेंगे” “खड्डा ने ठाना है कुशीनगर जाना है” के नारों से गूंज उठा। इस दौरान लोगों को कुशीनगर रैली में चलने के लिए आमंत्रण पत्र देकर निमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष व मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भुजौली संग्राम सिंह यादव, प्रधान विशुनपुरा रामप्यारे कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि व मण्डल अनु.मोर्चा भुजौली अनिल चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो आर्यन जायसवाल “कोमल”, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष भुजौली सुबोध कुशवाहा, मण्डल मंत्री रामप्रकाश चौधरी, धर्मपाल कुशवाहा सहित तमाम युवा शामिल रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…