News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद व विधायक ने ठण्ड से बचाव के लिए गरीबों में बांटे कम्बल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2023  |  4:28 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद व विधायक ने ठण्ड से बचाव के लिए गरीबों में बांटे कम्बल WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा ब्लाक के बहोरछपरा गांव में 250 गरीब व दिव्यांग में बांटे गए कंबल

खड्डा/कुशीनगर। किसी गरीब की ठंड से मौत न हो इसको लेकर शासन व प्रशासन प्रयासरत है। मंगलवार को खड्डा ब्लॉक के बहोरछपरा गांव के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद व विधायक ने एसडीएम की उपस्थिति में शासन की तरफ से उपलब्ध कराये गये कम्बल का वितरण किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

मंगलवार को खड्डा ब्लाक के बहोरछपरा के स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय दूबे ने वहां पर उपस्थित लोगों से बताया कि सरकार किसान व गरीबों के हित में काम कर रही है। ठंड से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। हर पात्र व्यक्ति का चयन राजस्व विभाग कर रहा है सभी को कंबल दिया जाएगा। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कम्बल देने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं, समाज के जागरूक लोगों को इस तरह का पुनीत कार्य करते रहना चाहिए। समाजसेवी हो या जनप्रतिनिधि सबका मूल उद्देश्य गरीब, असहाय की सेवा करना होना चाहिए। एसडीएम भावना सिंह ने बताया कि मंगलवार को 250 कंबल वितरित किया गया है। आयोजक ग्राम प्रधान संग्राम सिंह यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार रवि यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, मिठाई बाबा, अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु, जिला अध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, प्रदुम्मन तिवारी, कुणाल राव, राकेश मद्धेशिया, पंचायत एडीओ प्रदीप मल्ल, एसएचओ अमित शर्मा, ग्राम प्रधान अवनिंद्र गुप्ता, रामप्यारे कुशवाहा, संतोष पासवान, सुवाष गौतम, राजन पाण्डेय, रामप्रकाश चौधारी, ऋषिकेश यादव, धर्मपाल कुशवाहा, नरेंद्र गुप्ता, औरंगजेब खान, आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking