News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद व एसडीएम ने संयुक्त रूप से किया कम्बल वितरित

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 12, 2023  |  7:42 PM

589 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद व एसडीएम ने संयुक्त रूप से किया कम्बल वितरित
  • कंबल पाकर खिले चेहरे

खड्डा/कुशीनगर। गरीबों के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को बिना किसी भेद- भाव के दिया जा रहा है।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

उक्त बातें गुरुवार को खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग के पंचायत भवन परिसर में आयोजित कम्बल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कही।उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चौमुखी विकास कार्य हो रहा है। उन्होंने ठण्ड व सर्द को देखते हुए असहाय और गरीबों को सरकार की ओर से नि: शुल्क कंबल वितरण की बात बताई। इस दौरान लगभग 200 निर्धन, वृद्ध और निराश्रित महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सन्तोष मणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान सुभाष गौतम ने किया और अध्यक्षता धर्मेन्द्र राव ने किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव ने ग्रामवासियों सहित आगंतुकों का आभार जताया।

वरिष्ठ भाजपा नेता व क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, अभय राव, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, प्रद्युम्न तिवारी, दिग्विजय शर्मा, ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, निर्भय राव अभिराज सिंह, नितेश सिंह, मोनू राव, राकेश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, सिब्बन मद्धेशिया, प्रेम सिंह, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking