News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: सांसद ने किया नव निर्माणाधीन तहसील भवन निमार्ण कार्य का निरीक्षण 

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 13, 2023  |  1:54 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: सांसद ने किया नव निर्माणाधीन तहसील भवन निमार्ण कार्य का निरीक्षण  WhatsApp
Responsive image
  • अधिकारीयो और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पर ध्यान देकर जल्द कार्य पूर्ण का निर्देश
  • तहसील बार संघ एवं वकीलों ने अधिवक्ता कक्ष बनवाए जाने की किया मांग
  • सांसद ने जनप्रतिनिधियों को बैठक में नहीं बुलाने पर प्रशासन पर जताई नाराजगी
खड्डा/कुशीनगर। कस्बा के सिंचाई विभाग कालोनी के बगल में निर्माणाधीन तहसील भवन का निमार्ण कार्य का शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सांसद विजय कुमार दूबे पहुंचे। उपजिलाधिकारी के साथ उन्होंने नवनिर्मित तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पर ध्यान देकर जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। 
जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग से हंस्तारित 1.572 हेक्टेयर भूमि पर तहसील मुख्यालय निर्माण कार्य चल रहा है जिसका सांसद ने स्थलीय निरीक्षण के बाद तहसील भवन और अन्य कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त किया और कार्यदायी संस्था को निमार्ण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
सांसद ने बताया की लगभग 8 करोड़ रूपए के लागत से तहसील भवन का निर्माण कार्य होना है, उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय , तहसीलदार व नायब तहसीलदार कक्ष समेत अन्य कार्यालयों का निमार्ण जल्द पूर्ण करने के लिए अधिकारियों और संबधित ठेकदार को निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद सांसद विजय दूबे ने कहा की मा. मुख्य्मंत्री जी से मिलकर तहसील भवन के उद्धघाटन व अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता कक्ष के लिए वार्ता करूंगा और आगामी फरवरी के दूसरे सप्ताह में तहसील भवन अधिकारीयों और जनता को समर्पित किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान आगामी स्नान मेला के लिए आहूत बैठक में जनप्रतिनिधि गण को बैठक में नही बुलाए जाने की बात पर उपजिलाधिकारी खड्डा से नाराजगी जताई और जिलाधिकारी कुशीनगर को इस बात से अवगत कराने को कहा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रधान संघ सन्तोष मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नेबुआ नौरंगिया शेषनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, अधिवक्ता अनुप मिश्रा, कर्मवीर साहनी, प्रिशु गुप्ता, दिनेश जायसवाल, पंकज तिवारी, अनिल सिंह, पुंडरीक मिश्रा, गणेश शंकर पाण्डेय, सतीश मद्धेशिया, कुमोद शर्मा सहित तहसील कर्मचारी गण उपास्थित रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking