News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तरफ से स्वजातीय खिचड़ी मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 23, 2023  |  8:29 AM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तरफ से स्वजातीय खिचड़ी मिलन समारोह का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। राष्ट्रीय सैथवार- मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के द्वारा सैथवार-मल्ल का खिचड़ी मिलन समारोह रविवार को नगर पंचायत खड्डा के अम्बेडकर नगर में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मल्ल व सन्दीप मल्ल एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० मनोज सिंह रहे।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर खिचड़ी मिलन समारोह के जरिये सांगठनिक ढांचा मजबूती की है। संगठन ने जो लौ जलाया है वह निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। शिखर पर पहुंचने के लिए संगठन की मजबूती और शिक्षा बेहद जरूरी है। आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का समय आ गया है। राष्ट्रीय सैंथवार- मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले आयोजित खिचड़ी मिलन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सुरेन्द्र मल्ल संबोधित कर रहे थे।

भीड़ से गदगद श्री मल्ल ने बच्चों को शिक्षित करने और मोर्चा को गतिशील बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० मनोज सिंह ने कहा कि संघर्षों से ही खुद का, संगठन का, क्षेत्र का और जनपद का नाम रोशन होता है।सभा को अतिथि के रूप में मौजूद डा. धर्म देव सिंह, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैथवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नेश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। अनिरूद्ध सिंह ने मोर्चा के सैकड़ों वर्ष पुराने इतिहास को साक्ष्यों व उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया। उन्होंने सैंथवार मल्ल को भगवान राम के भाई लक्ष्मण का वंशज बताते हुए कहा आज हमारी पहचान को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि खेती में उलझने के कारण हमें कमजोर समझा जा रहा है। आह्वान किया कि हमारी पहचान मूल नाम से हो। इसी नाम से आरक्षण मिलना चाहिए। पांडल में मौजूद सैकड़ों लोगों ने मूल नाम से आरक्षण की लंबित मांग को हाथ उठाकर समर्थन किया। मोर्चा उपेन्द्र सिंह ने मोर्चा द्वारा संचालित ब्लड ग्रुप, रोजगार ग्रुप, विवाह ग्रुप, पर्सनाल्टी डेवलेमेंट विंग की गतिविधियों को समाज के सामने प्रस्तुत किया। बताया कि मोर्चा के उत्साही युवकों ने संगठन को विभिन्न ग्रुपों के जरिये गतिशील करते हुए सैकड़ों शादियों को जोड़ने का कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मंडल भर में बिरादरी के लोगों को जरूरत पड़ने पर तत्काल ब्लड मुहैया कराकर उनकी जान बचाने के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किये गए हैं। संचालन कर रहे महेश सिंह से विभिन्न जनपद से आये लोगों का परिचय भी कराया। इस दौरान भारत माता की जय, सहस्त्रवारम- सैंथवारम् के बुलंद नारों से खड्डा कस्बा गुंजायमान हो रहा था।

सम्मेलन की अध्यक्षता अनिरूद्ध सिंह व रविन्द्र सिंह ने किया। गिरिजानन्द सिंह ने कहा कि संगठन के उत्साही लोगों की सक्रियता से पूर्वांचल में बिरादरी की सक्रियता काबिले तारीफ है। पहले ही आयोजन में सैकड़ों की भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि मोर्चा अपने मकसद में कामयाबी हासिल करेगा। इसी बीच देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बन्धुओं को भी राष्ट्रीय सैथवार- मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तरफ से माल्यार्पण कर डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों व स्वजातीय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयोजन में सभी स्वजातीय के उत्साही लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

गिरीजानन्द सिंह, ई० राजू मल्ल,उपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, नवल किशोर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, अमृतेश्वर सिंह, नरेन्द्र सिंह, श्यामानन्द सिंह, डा०एन.पी. मल्ल, अजय सिंह, संजय सिंह, जय प्रकाश मल्ल, पत्रकार अनिल कुमार सिंह, अशोक सिंह, अविनाश राय, ईश्वर सिंह, बंका सिंह, आकाश सिंह, बी.एन. सिंह, शिवेन्द्र मल्ल, सुरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, विश्वजीत सिंह, विशाल सिंह, देशदीपक राय, मैनेजर सिंह, संतोष सिंह समेत मंडल के सैकड़ों की उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking